गरीबों के चेहरे पर खुशी देखकर मिलती है आत्मसंतुष्टि : रवि सोनकर

कलवारी, बस्ती। महादेवा विधान सभा क्षेत्र के नगर पंचायत गायघाट में बुधवार को कंबल वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय विधायक रवि सोनकर ने जरूरतमंदों में कंबल वितरित किया। इस दौरान करीब पांच सौ कंबल वितरित किया गया। कंबल लेने के लिए कई गांवों के काफी संख्या में बुजुर्ग महिला व पुरूष पहुंचे। ठंड में कंबल मिलते ही गरीबों के चेहरे खिल गए।
लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक रवि सोनकर ने कहा कि प्रदेश सरकार का सपना है कि गरीबो को उनका हक मिले। कोई भी गरीब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ से अछूता न रहे। इसके लिए नेता से लेकर कार्यकर्ता तक प्रतिबद्ध हैं। सरकार निरंतर विकास की ओर अग्रसर है।
इस मौके पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि मोहंती दूबे, मण्डल अध्यक्ष मनोज पासवान, मनीष त्रिपाठी, अनिल पासवान, अनिल मौर्या, रिंकू पाल, सत्य राम सोनकर, बुधिराम सोनकर अनंत राम यादव, अशोक चौरसिया, पवन उपाध्याय के अलावा राजस्व टीम भी मौजूद रही।