हनुमान मंदिर विशुनपुरवा में भाजपा मण्डल की बैठक पंचायत चुनाव को लेकर जिलाध्यक्ष ने की चर्चा

-मकर सक्रांति के उपलक्ष्य पर समरस्ता भोज का हुआ कार्यक्रम
दुबाैलिया। दुबौलिया विकास क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर विशुनपुरवा में भाजपा मंडल की बैठक भाजपा नेता डा. शैलेंद्र बिक्रम सिंह और मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र राजभर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा की।
बैठक को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि पंचायत चुनाव में अच्छे लोगों का चुनाव जीते। जिससे विकास हो सके। इसके बाद मकर सक्रांति के उपलक्ष्य पर भाजपा नेता डॉ शैलेंद्र विक्रम सिंह,मंडल अध्यक्ष दुबौलिया राजेंद्र राजभर के अगुवाई में समरस्ता भोज का कार्यक्रम आयोजित किया।
बैठक में सुशील सिंह, रामचंद्र चौधरी, बिधायक प्रतिनिधि सुनील पांडेय,राजेंद्र सिंह ,बालेश्वरी सिंह, चतुर्गुन राजभर, भगवान बक्श सिंह, सीपी शुक्ल, देवेन्द्र द्विवेदी,पप्पू,राकेश राजभर, अम्बरीश तिवारी, विनय सिंह, खानन सिंह, प्रवीण कुमार, उमेश सिंह,गणेश पाठक, अवधेश अग्रहरि सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।