मकर राशि में हैं बुध, गुरु और शनि, धनु व कुंभ राशि के जातक रहें सावधान, पढ़ें अन्य राशियों का हाल

पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती उत्तर प्रदेश
संपर्क सूत्र नंबर 9628203064.8948895542
ग्रहों की स्थिति-मंगल और राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा तुला राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। मकर राशि में बुध, गुरु और शनि हैं। कुंभ राशि में सूर्य और शुक्र विराजमान हैं।
राशिफल-
मेष- मन प्रफुल्लित है। आनंददायक जीवन, दिन रंगीन होगा। छुट्टी सा महसूस होगा। रोजी-रोजगार में तरक्की होगी। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। बजरंग बली की अराधना करते रहें। बजरंग बाण का पाठ करेंगे तो और अच्छा रहेगा।
वृषभ-थोड़ा डिस्टर्बेंस जरूर रहेगा। आपके काम रुक-रुककर चलते रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार तीनों अच्छा चल रहा है। गणेश जी की वंदना करें।
मिथुन-विद्यार्थीगण सही चल रहे हैं। लिखने-पढ़ने के लिए सही समय है। कलह से बचें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार ठीक है। प्रेम में थोड़ा उलझने की कोशिश न करें। मां काली की अराधना करते रहें।
कर्क-गृहकलह का संकेत है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी लेकिन घरेलू सुख बाधित होगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम और व्यापार सही नहीं चल रहा है। बजरंग बली की अराधना करें। नकारात्मक चीजों से बचें।
सिंह-पराक्रमी बने रहेंगे। योजनाओं को कार्यरूप दें। अच्छा होगा। भाइयों, मित्रों का साथ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब अच्छा है लेकिन प्रेम पर बहुत संभालकर निर्णय लें।
कन्या-वाणी अनियंत्रित न होने पाए। रुपए-पैसे अभी संभाल कर खर्च करें या किसी को दें। प्रेम, व्यापार आपका सही चल रहा है। लाल वस्तु का दान करें।
तुला-नायक-नायिका की तरह चमकते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्धता है जीवन में। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत चल रहा है। कोई दिक्कत की बात नहीं है। भगवान शिव की अराधना करें।
वृश्चिक-भाग्य पर भरोसा करके अभी कोई काम न करें। परिश्रम करें, परिणाम जरूर मिलेगा। सिरदर्द या नेत्र विकार से परेशान हो सकते हैं। खर्च की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं है। प्रेम भी मध्यम है। व्यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। भगवान शिव की अराधना करते रहें।
धनु-थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। किसी तरह का कोई रिस्क न लें अन्यथा नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम मध्यम है। व्यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। मां काली की अराधना करते रहें।
मकर-भावुक होकर कोई निर्णय ले सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। लेकिन भावुक होकर कोई निर्णय न लें अन्यथा परेशानी में आ सकते हैं। ध्यान दें। भाग्य साथ देगा। पूजा पाठ में मन लगेगा। प्रेम, व्यापार सही चलेगा। मां काली की अराधना करें।
कुंभ-थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। जो भी काम कर रहे हैं उसे छोड़ने का प्रयास न करें। आप आलस्य कर सकते हैं। ध्यान दें। बाकी सारी चीजें ठीक चल रही हैं। कोई समस्या वाली बात नहीं है।
मीन-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करने की जरूरत है। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम है। व्यापार ठीक चलता रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें। अच्छा रहेगा।
जानिए 4 मार्च 2021 का पंचांग आज की सुबह का शुभारंभ करें पंचांग के साथ होगी भगवान बृहस्पति की कृपा
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1942 शार्वरी
🔅 कलि सम्वत 5122
🔅 दिन काल 11:39:05
🔅 विक्रम सम्वत 2077
🔅 मास अमांत माघ
🔅 मास पूर्णिमांत फाल्गुन
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित कोई नहीं
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 12:01:52 – 12:48:28
🔅 कंटक 16:41:30 – 17:28:06
🔅 यमघण्ट 08:55:27 – 09:42:03
🔅 राहु काल 12:25:10 – 13:52:33
🔅 कुलिक 12:01:52 – 12:48:28
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 07:22:14 – 08:08:50
🔅 यमगण्ड 08:03:01 – 09:30:24
🔅 गुलिक काल 10:57:47 – 12:25:10
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल उत्तर
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद
☀ चन्द्रबल
🔅 मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर
पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य उत्तर प्रदेश बस्ती