कप्तानगंज विधायक की उपस्थिति में प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना के पदाधिकारियों की बैठक
कप्तानगंज,बस्ती।।विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ल के सेवा सदन कार्यालय कप्तानगंज पर प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के पदाधिकारियों की बैठक हुयी।
जिसमें आने वाली 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को ऐतिहासिक बनाने पर विचार किया गया।
इस मौके पर कप्तानगंज विधायक सी.पी.शुक्ला,पीएमजेकेवाई के जिलाध्यक्ष राजेश पाण्डेय,जिला महामंत्री अनिल उपाध्याय,अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष बाबूराम भारती,विधानसभा अध्यक्ष कप्तानगंज विमलेश त्रिपाठी, व मंडल अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल उपाध्याय ने किया। विधायक श्री शुक्ल ने कार्यक्रम की योजनाओं को विस्तार से बताया व कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने बूथो पर ही इस कार्यक्रम को अपने लोगों की उपस्थिति में मनाएं।
जिससे समाज मे एक अच्छा संदेश जाएगा।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष व जिला महामंत्री ने विधायक श्री शुक्ल को विभिन्न बूथो से कार्यकर्ताओं द्वारा लाई गयी आवास की लिस्ट सौपी गयी ताकि पात्रों को उनका हक दिलाया जा सके।
श्री शुक्ल ने कहा कि इस लिस्ट को मेरे द्वारा जिलाधिकारी बस्ती के संज्ञान में भेज दिया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना के समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया तथा उन्हें शुभकामना दिया एवं उनके कार्यों की सराहना किया। कहा कि मै हर कदम पर आपके साथ हूं।
About The Author
कप्तानगंज,बस्ती।।विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ल के सेवा सदन कार्यालय कप्तानगंज पर प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना…