कार्यकर्ताओं की ताकत से मजबूत सरकार बनायेगी सपा: नरेश उत्तम पटेल
![कार्यकर्ताओं की ताकत से मजबूत सरकार बनायेगी सपा: नरेश उत्तम पटेल](https://www.purvanchalsandesh.com/media-webp/2020-11/1606136853339_6-1024x323-1.jpg)
– समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर फिर से लगाया ईवीएम में गड़बड़ी करने का आरोप
बस्ती। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की ताकत और जनता जर्नादन के सहयोग से प्रदेश में मजबूत सरकार बनायेगी। किसान, नौजवान समाज के सभी वर्गो के लोग भाजपा के विभाजनकारी जन विरोधी नीतियों से त्रस्त हो चुके हैं। जनता बदलाव का मन बना चुकी है । यह विचार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सपा कार्यालय पर विधान परिषद गोरखपुर-फैजाबाद निर्वाचन चुनाव के सिलसिले में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किया।
उन्होंने पार्टी प्रत्याशी अवधेश कुमार यादव के पक्ष में सहयोग और जुट जाने का आग्रह किया। कहा कि अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शिक्षक हितों के लिये अनेक कदम उठाये थे किन्तु भाजपा सरकार ने उसे रोक दिया। वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षक संकट से गुजर रहे हैं।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा ईवीएम में हेराफेरी करके चुनाव जीत रही है। बिहार का चुनाव इसका उदाहरण है। चुनाव आयोग का खुलकर दुरूपयोग किया जा रहा है और स्वतंत्र संस्थायें दबाव में हैं। ऐसे में सपा पूरी रणनीति के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में उतरेगी।
जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष को सांगठनिक गतिविधियों से अवगत कराया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी, रामललित चौधरी, जितेन्द्र कुमार चौधरी उर्फ ‘नन्दू’ सुमन सिंह, चन्द्रभूषण मिश्र, सिद्धेश सिन्हा, जावेद पिण्डारी, महेश तिवारी, यज्ञेश पाण्डेय, विजय विक्रम आर्य, समीर चौधरी, अरविन्द सोनकर आदि ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये।
मुख्य रूप से रिन्टू यादव, अब्दुल मोईन, मो. जावेद, अखिलेश यादव, अभिषेक त्रिपाठी, अमित यादव, फूल यादव, गुलाब सोनकर, फूलचन्द्र श्रीवास्तव, राम प्रकाश चौधरी, विवेक कुमार शुक्ल, राजेन्द्र चौधरी, मो. सलीम, रन बहादुर यादव, राम सनेही यादव, तूफानी यादव, हृदयराम यादव, इन्द्रावती शुक्ल के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।
About The Author
– समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर फिर से लगाया ईवीएम में गड़बड़ी करने का…