किसानों को जागरूक करने हेतु सचल वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
कलवारी, बस्ती। शुक्रवार को विकास खण्ड कुदरहा के पाऊँ कस्बे में खेतों में पराली जलाने से रोकने सहित किसानों को जागरूक करने हेतु कृषि विभाग द्वारा चलाए जा रहे सचल वाहन को भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष मनोज पासवान व पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनीष त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सहायक तकनीकी प्रबन्धक सुनील कुमार पटेल व प्रेम प्रकाश ने बताया कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार नित नई कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। पराली जलाने से खेत के जीवाणु मर जाते हैं। जिससे उपज पर बुरा असर पड़ता है। पराली जलाने पर सम्बन्धित किसान पर मुकदमा दर्ज कराने का प्राविधान है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राजकुमार यादव, महेश सोनकर, रवि पाण्डेय, सुनील कुमार, जनार्दन तिवारी, शिव कुमार यादव, दिलीप गौड़ सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
About The Author
कलवारी, बस्ती। शुक्रवार को विकास खण्ड कुदरहा के पाऊँ कस्बे में खेतों में पराली जलाने…