किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार प्रियंका त्रिपाठी को सौंपा छ सूत्रीय ज्ञापन
कलवारी, बस्ती। बहादुरपुर विकास क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भिसवा मे बुधवार को दोपहर करीब एक बजे भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर ब्लाक अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में एक पंचायत आयोजित किया गया। जिसमें बिंदुवार तमाम समस्याओं पर विचार बिमर्श किया गया। और मण्डल महामंत्री शोभाराम ठाकुर ने छ सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार प्रियंका त्रिपाठी को सौपकर निस्तारण कराने की मांग की।
क्षेत्र के कोने कोने से आये किसानों को संबोधित करते हुए तहसील उपाध्यक्ष दीप नारायण चौधरी ने कहा कि बिस्वा गांव में नहर के कटने से बर्वाद हुई किसानों की धान व गन्ने की फसल की क्षतिपूर्ति दी जाय। नहर की साफ सफाई कराया जाय। गांव गांव शिविर लगाकर बृद्धा, विधवा, दिब्यागं पेंशन व राशनकार्ड बनवाया जाय। किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने मे बैंकों द्वारा हो रहे भ्रष्टाचार को रोका जाय। कलवारी पुलिस द्वारा किसानो पर हो रहे उत्पीड़न को रोका जाय। किसानों की फसल को जंगली जानवर व बेसहारा पशुओं से सुरक्षित कराया जाय। अकबरपुर व मसौधा सुगर मिल्स द्वारा गन्ना पर्ची पर अंकित तौल की क्षमता 15 कुंतल से बढ़ाकर 25 कुंतल किया जाय।
किसान यूनियन की पंचायत में मुख्य रूप से हृदयराम वर्मा, राम नवल किसान, मेवालाल किसान, फूलचन्द चौधरी, वंश गोपाल चौधरी सहित तमाम किसान उपस्थित रहे।
About The Author
कलवारी, बस्ती। बहादुरपुर विकास क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भिसवा मे बुधवार को दोपहर करीब…