खुली बैठक में विकास महिला स्वयं सहायता समूह का कोटेदार पद के लिए सर्व सम्मति से हुआ चयन
दुबौलिया। दुबौलिया विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरा में शनिवार को खुली बैठक कर विकास महिला स्वयं सहायता समूह का उचित दर विक्रेता के लिए चयन किया गया।
प्राथमिक विद्यालय सेमरा में शनिवार को अधिकारियों के समक्ष कोटे के चयन के लिए खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान निर्मला सिंह ने किया। बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी राघवेंद्र सिंह, विनय शुक्ल, अरुण यादव, आशुतोष पाल,संदीप चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि रणवीर सिंह व पुलिस बल के समक्ष दो महिला स्वयं सहायता समूह मां लक्ष्मी तथा विकास महिला स्वयं सहायता समूह ने आवेदन किया। जिसमें महिला स्वयं सहायता समूह में सदस्यों की सक्रियता एवं सर्व सम्मति से विकास महिला स्वयं सहायता समूह का चयन किया गया। बैठक में समूह की अध्यक्ष को कोटेदार के लिए सदस्य का चयन कर पत्रावली तैयार करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में गांव के भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
About The Author
दुबौलिया। दुबौलिया विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरा में शनिवार को खुली बैठक कर…