जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार व क्रियान्वन में महती भूमिका निभाएंगे नए पदाधिकारी : मनोज पासवान
कुदरहा, बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल के निर्देश पर कुदरहा मण्डल अध्यक्ष मनोज पासवान ने बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी का गठन किया। नवगठित कार्यकारिणी में राजकुमार यादव, सुरेश चन्द्र मिश्र को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बलवन्त सिंह, जनार्दन गोस्वामी, गीता देवी, राम बदन राजभर को उपाध्यक्ष, अयोध्या प्रसाद सिंह व जनार्दन तिवारी को महामंत्री, पंकज शुक्ला, शिवम मौर्य, सुनील गौतम, अमित पाण्डेय, रवि कुमार पाण्डेय, सुषमा देवी को मंत्री व जगदीश मद्देशिया को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है।
नवगठित कार्यकारिणी में पदाधिकारियों के मनोनयन पर सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक महादेवा रवि सोनकर, प्रेम सागर तिवारी, विष्णु दत्त शुक्ला, चन्द्र शेखर मुन्ना, रविन्द्र गौतम, प्रेम नारायण आजाद, रसीद अहमद, डॉ लालजी आजाद ने शुभकामना व्यक्त करते हुए कहा कि नए पदाधिकारियों के कार्यप्रणाली से संगठन में और धार आएगी। साथ ही सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार व क्रियान्वन में आसानी होगी।
About The Author
कुदरहा, बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल के निर्देश पर कुदरहा मण्डल अध्यक्ष…