जनांदोलन की तरह चलाना है मिशन शक्ति अभियान: मुख्यमंत्री

Google News
जनांदोलन की तरह चलाना है मिशन शक्ति अभियान: मुख्यमंत्री

 

बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान को जन आन्दोलन बनाना होंगा। इस अभियान से सभी को जोड़ना होगा। ताकि यह केवल सरकारी कार्यक्रम बन कर न रह जाए। मुख्यमंत्री लखनऊ में वीडियों कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन करने के बाद सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होने गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, लखनऊ, गोरखपुर में महिला प्रतिनिधियों एवं पुलिस अधिकारियों से वार्ता भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला हेल्प डेस्क को प्रभावी बनाने के लिए रात-दिन 24 घण्टे महिला कर्मचारियों की तैनाती की जाय। अच्छे प्रकार से उनकी ट्रेनिंग करायी जाए। विभिन्न विभागों में महिलाओं के उत्थान एवं महिला सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी महिला हेल्प डेस्क में उपलब्ध रहे। ताकि किसी पीड़ित महिला के आने पर उसके योग्यतानुसार योजना का लाभ दिलाया जा सके। महिला हेल्प डेस्क में सम्वेदनशील महिला कर्मचारियों की तैनाती की जाए, जो पीड़ित महिला के समस्याओं को सुनकर उनका निदान कर सके।

सीएम ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए जारी हेल्प लाइन नम्बर-1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा तथा 108 एम्बुलेन्स सेवा आदि का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। प्रत्येक स्कूल, कालेज में जहां लड़कियां पढ़ती हैं, इन नम्बरों को प्रदर्शित किया जाए। ताकि किसी प्रकार की घटना होने पर वे इसकी मदद ले सकें। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति अभियान प्रत्येक माह संचालित करते हुए वासन्तिक नवरात्र के अवसर पर समाप्त किया जाएगा।
बस्ती में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन कोतवाली में किया गया। जहां नगर पालिका परिषद बस्ती अध्यक्ष रूपम मिश्रा ने महिला हेल्प डेस्क का फीता काटकर शुभारंभ किया। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने बताया कि कोतवाली महिला हेल्प डेस्क में महिला आरक्षी नीलम तथा आराधना तिवारी की ड्यिूटी लगायी गई है। यहां पर कम्प्यूटर, प्रिन्टर, रजिस्टर आदि उपलब्ध कराया गया है। पीड़ित महिला के आने पर उसकी शिकायत रजिस्टर में दर्ज की जाएगी तथा उसे प्राप्ति रसीद भी दी जाएगी।

मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर ने कहा कि नारी उत्थान के बिना समाज का उत्थान सम्भव नही है। उन्होंने कहा कि नारी सुरक्षा सम्मान के लिए लोगों को व्यापक जनजागरूकता से जोड़ना होगा। इसके लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने होंगे, जिससे समाज जुड़कर उत्तरोत्तर प्रगति करें। आईजी अनिल कुमार राय ने कहा कि आज से सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क काम करना शुरू कर दिया है। जहां पर केवल महिला पुलिस अधिकारी ही पीड़ित महिला की समस्या को सुनेंगी। कोई भी पीड़ित महिला हेल्प डेस्क में जाकर अपनी शिकायत या समस्या दर्ज करा सकती है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, अपर पुलिस अधीक्षक रविंद्र सिंह, पीडी आरपी सिंह, सीओ गिरिश सिंह, प्रोबेशन अधिकारी राकेश कुमार, कोतवाल रामपाल यादव, महिला थानाध्यक्ष शीला यादव, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तथा महिलाएं उपस्थित रहीं।

Tags:

About The Author

  बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के…

Related Posts

Latest News

Ojha Alignment Center Basti UP || कार के टायर्स को कब कराएं व्हील एलाइनमेंट और रखें सेफ, आएं ओझा एलाइनमेंट सेंटर Ojha Alignment Center Basti UP || कार के टायर्स को कब कराएं व्हील एलाइनमेंट और रखें सेफ, आएं ओझा एलाइनमेंट सेंटर
Ojha Alignment Center Basti UP || आपके कार के टायर्स का पूरी तरह से ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी...
HDFC Kishor Mudra Loan 2024 || अब घर बैठे पाए 10 लाख तक का लोन || HDFC बैंक की यह योजना है सबसे बेहतर
Vande Bharat Train|| Bhartiya Railway || अब सफर को और आरामदायक बनाएगा रेलवे का यह नया अपडेट, आप भी जानें
Cibil Score Kaise Badhaye: पर्सनल लोन Personal Loan के लिए कितना सिबिल स्कोर जरूरी?
UP Weather: UP के इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम, झमाझम बारिश, आंधी तूफान व ओले का भी अलर्ट
Vivo Phone का नया धमाका, अब आ रहा दमदार फीचर्स के साथ Vivo Y38 5G स्मार्टफोन
Shikshamitra News: यहां बीएसए नें शिक्षामित्र की सेवा सामाप्ति का दिया निर्देश, वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान