दुबौलिया थाने पर महिला हेल्प डेस्क का हुआ शुभारंभ
–राज्य महिला आयोग सदस्य इन्द्रवास ने हेल्प डेस्क के बारे में दी जानकारी
दुबौलिया बस्तीI सरकार द्वारा महिलाओं से सम्बंधित अपराध पर विशेष ध्यान देने एवं उस के निस्तारण पर जोर देने के लिए शुक्रवार को दुबौलिया थाना परिसर मे नव निर्मित महिला हेल्प डेस्क कक्ष का शुभारंभ किया गया। महिला हेल्प डेस्क कक्ष का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की सदस्य इन्द्रवास सिंह, डा0 तैयबा गुलफाम ने फीता काट कर किया। इस दौरान महिलाओं को हेल्पडेस्क के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं हुई सम्मानित
महिला हेल्प डेस्क का शुभारम्भ होने के अवसर पर क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य के लिए दुबौलिया ग्राम प्रधान महिमा सिंह, पूर्व जिला पंचाय सदस्य अंजुम बेगम, शैर देवी, महिला सिपाही श्रद्धा राव, पल्वी सिंह, प्रभा पाण्डेय, डा0 तैयबा गुलफाम को शाल भेंट कर एवं प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर संम्मानित किया गया।
इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार, प्रधान संघ अध्यक्ष अनिल सिंह, मुन्ना शास्त्री, राधेश्याम यादव, मुकेश सिंह, लल्लू सिंह सहित सैकडों लोगो मौजूद रहेI
About The Author
–राज्य महिला आयोग सदस्य इन्द्रवास ने हेल्प डेस्क के बारे में दी जानकारी दुबौलिया…