कलवारी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर 35 दिव्यांगों में ट्राई साइकिल का हुआ वितरण
![कलवारी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर 35 दिव्यांगों में ट्राई साइकिल का हुआ वितरण](https://www.purvanchalsandesh.com/media-webp/2020-09/fb_img_1600352795172.jpg)
●भाजपा का लक्ष्य सबका साथ सबका विकास- महेश शुक्ल
कलवारी, बस्ती। जिले के महादेवा विधान सभा के कलवारी में गुरुवार को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस को सेवा सप्ताह के रूप में संकल्पों केे साथ मनाया गया। इस दौरान महादेवा विधायक रवि सोनकर की मौजूदगी में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल नें 35 दिव्यांगों में ट्राई साईकिल के साथ ही गमछा, माला, फल, मिठाई भेंट किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि कहा कि भाजपा का विश्वास सबका साथ सबका विकास है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्ग दर्शन में कोरोना संक्रमण काल में जिस प्रकार से गरीबों की मदद किया जा रहा है वह अनुकरणीय है। दिव्यांगों के जीवन में उपकरण मिल जाने से बदलाव आयेगा और उनका जीवन सहज होगा। बताया कि सप्ताह भर तक लगातार कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, इसका दायित्व लोगों में वितरित कर दिया गया है।
इस दौरान रामचरन चौधरी, अरविंद श्रीवास्तव, बैभव पाण्डेय, अखंड प्रताप सिंह, संतोष सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, मोहंती दूबे, गुलाब श्रीवास्तव, मनीष त्रिपाठी, श्रुति अग्रहरि, दिलीप श्रीवास्तव, सुरेश सिंह, प्रेम प्रकाश चौधरी, राजेन्द्र उपाध्याय, अभिषेक पाण्डेय, मनोज पासवान, धर्मेन्द्र चौधरी, अनिल चौधरी, पवन यादव, बलवंत सिंह, मातिवर प्रसाद, पंकज शुक्ला, आलोक त्रिपाठी, उमाशंकर ओझा, विजय प्रताप सिंंह, परमानंद सिंह, दिलीप शर्मा, रवी पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
About The Author
●भाजपा का लक्ष्य सबका साथ सबका विकास- महेश शुक्ल कलवारी, बस्ती। जिले के महादेवा विधान…