प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के लिए दुबौलिया मंडल की हुई बैठक
दुबौलिया। दुबौलिया के रामराज बलराजी देवी इंटर कालेज चिलमा में दुबौलिया भाजपा मंडल की प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान को बैठक हुई।
दुबौलिया मंडल की बैठक में जिला महामंत्री अनिल उपाध्याय ने सभी योजनाओं को जमीन पर कैसे उतारा जाए जिससे सभी पात्रो को उसका लाभ मिल सके। जिलाध्यक्ष राजेश पांडेय ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष बाबू राम भारती ने सभी को संगठन मे लेकर चलने की बात कही तथा बताया कि ये संगठन आने वाले सभी चुनावों मे अपनी उपस्थित दर्ज करवाए। कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि किसी भी पात्र के साथ किसी भी तरह का भेदभाव नहीं होगा सबको उनका हक दिलाया जाए।
बैठक में उपाध्यक्ष अमित तिवारी, जिला मंत्री ब्रजकिशोर तिवारी ,जिला महामंत्री प्रमोद मिश्रा, दुबौलिया मंडल अध्यक्ष शोभामणी तिवारी ,मंडल पदाधिकारी, सेक्टर के अध्यक्ष ने भी सम्बोधित किया। बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष शोभामणी तिवारी ने किया। इस मौके पर भारी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
About The Author
दुबौलिया। दुबौलिया के रामराज बलराजी देवी इंटर कालेज चिलमा में दुबौलिया भाजपा मंडल की…