बस्ती में शिक्षामित्र के बेटे ने नीट परीक्षा में सफलता हासिलकर बढ़ाया गौरव
दुबौलिया, बस्ती।
कप्तानगंज विकास खण्ड के बड़ोसर गांव निवासी शिक्षामित्र छाया सिंह के बेटे आकर्ष सिंह ने नीट परीक्षा मे सफलता हासिल कर गौरव बढ़ाया। लोगों ने बेटे को बधाई दी।
बड़ोसर गांव निवासी छाया सिंह कप्तानगंज प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र पद पर कार्यरत है उनके बेटे आकर्ष सिंह ने नीट की परीक्षा में अपनी प्रतिभा दिखाकर 720 में से 628 अंक हासिल कर परिवार का गौरव बढ़ाया है। आकर्ष सिंह ने इंटर की पढ़ाई श्रीराम पब्लिक स्कूल से की थी। इसके बाद कोटा (राजस्थान) में तैयारी करने चले गएI नीट के परिणाम में सफलता मिलने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। आकर्ष सिंह ने अपने सफलता का श्रेय चाचा, चाची एवं परिवार के सदस्यों के साथ माता छाया सिंह-अजय सिंह को दिया।
आकर्ष सिंह के इस सफलता पर सुधा एकेडमी के प्रवन्धक /समाज सेवी डॉ अजय यादव ने बधाई देते कहा श्री सिंह नीट की परीक्षा में बेहतर परिणाम लाकर क्षेत्र का गौरव बढाया है। आकर्ष सिंह शुरु से ही मेधावी रहे। श्री सिंह ने अपनी प्रतिभा के बल पर नीट की परीक्षा में सफलता हासिल करने से लोग गौरव महसूस कर रहे है। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य आशीष सिंह, उत्तर प्रादेशीय शिक्षामित्र संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्र, जिलाध्यक्ष मुक्तेश्तर लाल यादव,संजय यादव, प्रवीन श्रीवास्तव, बीरेन्द्र शुक्ल, सिराज अहमद, राम प्रकाश वर्मा, दिनेश उपाध्याय, अरसद जमाल, लालता प्रसाद, शिव कुमार चौधरी, अशोक सिंह, राम सूरत चौधरी, शेर बहादुर सिंह, श्रषिकान्त तिवारी, र्शिव शंकर साहू, महेन्द्र पाल सिंह, श्रवन यादव, सुरेन्द्र उपाध्याय, नवल किशोर वर्मा सहित लोगों ने सहित लोगों ने बधाई दी है।
About The Author
दुबौलिया, बस्ती। कप्तानगंज विकास खण्ड के बड़ोसर गांव निवासी शिक्षामित्र छाया सिंह के बेटे आकर्ष…