ब्लाॅक प्रमुख धर्मेन्द्र सिंह ने चांदी का मुकुट पहनाकर व गदा भेंट कर किया सांसद का स्वागत

Google News
ब्लाॅक प्रमुख धर्मेन्द्र सिंह ने चांदी का मुकुट पहनाकर व गदा भेंट कर किया सांसद का स्वागत

 

विक्रमजोत। बस्ती जिले के यशस्वी सांसद हरीश द्विवेदी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने के बाद गृह जनपद में प्रथम आगमन पर विकासखंड विक्रमजोत मुख्यालय पर ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में उनका भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया जिसमें विकासखंड के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं व क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों की प्रमुखतम भूमिका रही। ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह ने सांसद, विधायक व जिलाध्यक्ष भाजपा को अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया। 51 किलो की माला विधायक व सांसद जी को पहनाई, साथ ही सांसद जी को चांदी का मुकुट पहनाकर प्रमुख द्वारा बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया गया, धर्मेंद्र सिंह ने हरैया विधायक अजय सिंह को बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए प्रतीकात्मक रूप में गदा भेट किया। भाजपा जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला को राजू दुबे ने गदा भेंट किया, विकासखंड के ग्राम प्रधानों ने भी फूल माला पुष्पगुच्छ, बुके इत्यादि भेंट कर सांसद जी का गर्मजोशी से स्वागत किया और भविष्य में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दी, स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा सांसद पर पुष्प वर्षा कर मंगल गीत गाए गए। सांसद के स्वागत के लिए प्रातः 9:00 बजे से ही विकासखंड मुख्यालय पर सरगर्मी बढ़ गई थी महिलाएं पुरुष बच्चे सब अपने चहेते सांसद जी को बधाई देने के लिए आने लगे थे यद्यपि सांसद जी का कार्यक्रम 3 घंटे देरी से होने पर तमाम महिलाएं निराश होकर घर की तरफ ही रवाना हो गई थी पूरा ब्लॉक मुख्यालय प्रमुख धर्मेंद्र सिंह के कार्यकर्ताओं से भरा था , भीड़ लगातार बढ़ती जा रही थी अतः छावनी थाना भी पूरी मुस्तैदी से ब्लॉक मुख्यालय पर लगा रहा, भीड़ अधिक होने के कारण तमाम महिलाएं बच्चे अपने सांसद जी के पास नहीं पहुंच पाए। विक्रमजोत विकासखंड पर ऐतिहासिक स्वागत सांसद जी का किया गया। ब्लॉक के कर्मचारियों द्वारा भी पुष्पगुच्छ भेंट कर सांसद का सम्मान किया गया। राजू दुबे,राजमंगल दुबे, पंकज दुबे, अनूप मिश्रा,आनंदपाल,शैलेंद्र मणि त्रिपाठी,श्याम बिहारी वर्मा,अवधेश जायसवाल, बृजेश यादव नरेंद्र सिंह सूरज कुमार पांडे देवेश सिंह अर्चना वर्मा पल्लवी गुप्ता वंदना वर्मा जितेंद्र सिंह राम सुरेश आफताब अहमद पवन कुमार पवन सिंह प्रधान मल्हनी प्रधान इमिलिया प्रधान सौरी प्रधान बड़ौरा प्रधान लजघटा प्रधान खेसुआ प्रधान खान कला आलोक प्रताप सिंह कृष्ण कुमार सिंह कल्लू विनोद मिश्रा दिवाकर पांडेय मौजूद रहे।

Tags:

About The Author

  विक्रमजोत। बस्ती जिले के यशस्वी सांसद हरीश द्विवेदी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय…

Related Posts

Latest News

Ojha Alignment Center Basti UP || कार के टायर्स को कब कराएं व्हील एलाइनमेंट और रखें सेफ, आएं ओझा एलाइनमेंट सेंटर Ojha Alignment Center Basti UP || कार के टायर्स को कब कराएं व्हील एलाइनमेंट और रखें सेफ, आएं ओझा एलाइनमेंट सेंटर
Ojha Alignment Center Basti UP || आपके कार के टायर्स का पूरी तरह से ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी...
HDFC Kishor Mudra Loan 2024 || अब घर बैठे पाए 10 लाख तक का लोन || HDFC बैंक की यह योजना है सबसे बेहतर
Vande Bharat Train|| Bhartiya Railway || अब सफर को और आरामदायक बनाएगा रेलवे का यह नया अपडेट, आप भी जानें
Cibil Score Kaise Badhaye: पर्सनल लोन Personal Loan के लिए कितना सिबिल स्कोर जरूरी?
UP Weather: UP के इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम, झमाझम बारिश, आंधी तूफान व ओले का भी अलर्ट
Vivo Phone का नया धमाका, अब आ रहा दमदार फीचर्स के साथ Vivo Y38 5G स्मार्टफोन
Shikshamitra News: यहां बीएसए नें शिक्षामित्र की सेवा सामाप्ति का दिया निर्देश, वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान