राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सह भोज्य कार्यक्रम संपन्न
गौर।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड गौर के देखरेख में विचार परिवार का सह भोज्य कार्यक्रम रविवार को पंडित महादेव शुक्ल कृषक इंटर कॉलेज गौर के प्रांगण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वक्ता राजेश द्विवेदी हरैया और अध्यक्षता उमा पाल सिंह प्रधानाचार्य ने किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना , विकास एवं समरसता पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया।देश की वर्तमान स्थिति , कारण एवं चुनौतियां में राष्ट्रीय सेवक संघ की भूमिका और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला बौद्धिक प्रमुख सर्वेश मिश्रा जिला प्रचारक अमरनाथ जिला कार्यवाहक संतोष सिंह विभाग संपर्क प्रमुख सुनील त्रिपाठी विभाग बौद्धिक प्रमुख अजय अग्निहोत्री हरिश्चंद्र अमित, अर्जुन प्रज्ञा कांत सुधीर स्कंद शुक्ला, जटाशंकर शुक्ला, अमित शुक्ला, शिव कुमार अग्रहरि,राधेश्याम कमलापुरी, विजय गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन रिंकू दुबे ने किया।
स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का टीम ने किया जांच
छावनी। विक्रमजोत विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुंडाकुंवर के राजस्व पुरवा पूरेतिलक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विक्रमजोत शाख की तरफ से रविवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में अयोध्या साईं मेडिकल सेंटर के डॉ. अभिषेक सिंह नेतृत्व में पहुंची डॉक्टरों की टीम ने आसाध्य रोगों को छोड कर अन्य मरीज रामलोचन, विमलादेवी, गायत्री, रामकरन, दिवाकर, देवदत्त, गोमती, ठाकुरप्रसाद, सूरज, दिललगना आदि का शुगर, ब्लडप्रैशर आदि का चेकअप के बाद नि:शुल्क दवा के साथ स्वस्थ्य रहने के लिए सलाह दिया।
इस मौके पर डॉ. संजय पांडेय, जिला सेवा प्रमुख धन प्राप्त वर्मा, खंड कार्यवाह काली प्रसाद, सह खंड कार्यवाह विकास सिंह, खंड सेवा प्रमुख नरेश, कपिलदेव शर्मा, विपिन, दुर्ग शर्मा आदि मौजूद रहे।
About The Author
गौर।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड गौर के देखरेख में विचार परिवार का सह भोज्य कार्यक्रम…