कप्तानगंज क्षेत्र के शिक्षामित्र की पत्नी बिंदा देवी ने 50 से अधिक महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण देकर बनाया आत्मनिर्भर
कप्तानगंज, बस्ती। कप्तानगंज ब्लॉक के पगारे गांव निवासी शिक्षामित्र की पत्नी बिंदा देवी अपने जज्बे और सहयोगी भाव के चलते इलाके की महिलाओं के लिए रोल मॉडल हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद नि:शुल्क सिलाई और कढ़ाई सेंटर चलाकर महिलाओं को ट्रेनिंग दे रही हैं। बताती हैं कि चार साल के दरम्यान करीब 50 महिलाओं को रोजगार दे चुकी हैं।
बिंदा देवी के पति कमलेश कुमार प्राथमिक विद्यालय पगार में शिक्षामित्र हैं। इंटर मीडिएट की पढ़ाई करते समय ही सिलाई और कढ़ाई में रुचि रखती थीं। 2015-16 में उन्होंने ने प्रीति महिला एवं बाल विकास सेवा संस्थान वाल्टरगंज से सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर कप्तानगंज स्थित ससुराल पगारे गांव पहुंचीं। ससुराल में ही व इच्छुक महिलाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण देने लगीं। उनके द्वारा प्रशिक्षित करीब 50 किशोरी और महिलाएं घर पर कपड़ा सिल कर रोजी-रोटी चला रही हैं। बिंदा देवी ट्रेनिंग सेन्टर चलाने के साथ ऑर्डर पर कपड़ा सिलने का काम करती हैं।
परिषदीय विद्यालय के लिए यूनीफार्म भी काफी मात्रा में तैयार कीं। साथ ही महिला स्वयं सहायता समूह की सखी भी हैं। कहती हैं कि परिवार का सहयोग मिले तो महिलाएं किसी भी मायने में किसी से कम नहीं है।
About The Author
कप्तानगंज, बस्ती। कप्तानगंज ब्लॉक के पगारे गांव निवासी शिक्षामित्र की पत्नी बिंदा देवी अपने जज्बे…