गौर क्षेत्र में ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की दर्दनाक मौत, मचा हड़कम्प
On
![गौर क्षेत्र में ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की दर्दनाक मौत, मचा हड़कम्प](https://www.purvanchalsandesh.com/media-webp/2020-11/img-20201121-wa0226.jpg)
बस्ती। जिले के गौर थाना क्षेत्र नोनहा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलटने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना से इलाके में हड़कम्प मचा गया। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। पुलिस ने पहुंचकर लाश को कब्जे में लिया।
बताते चले कि गौर थाने के टिनिच चौकी क्षेत्र के नोनहा गांव के दो लोगों की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत। कुआनो नदी नगईचा घाट के निकट अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। जिसमें नोनहा निवासी 20 वर्षीय बब्बू यादव पुत्र डीगुर व 13 वर्षीय मनोज यादव पुत्र फूर्तराम की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कम्प मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना गौर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
25 Apr 2024 07:12:34
Ojha Alignment Center Basti UP || आपके कार के टायर्स का पूरी तरह से ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी...