किशमिश: लीवर को तंदरुस्त रखने के साथ करता है शरीर को डिटॉक्सिफाई
बस्ती। अगर आप स्वस्थ हैं तो इस संसार के सबसे सुखी इंसान हैं। सेहत बिगड़ने पर हम मानसिक, शारीरिक और आर्थिक मुसीबतों से तो घिरते ही हैं, काम-धन्धा, नौकरी से लेकर जिम्मेदारियों पर भी उसका विपरीत असर पड़ता है। इसीलिए तो कहते हैं कि तंदुरुस्ती स्वयं में हजार नियामत है। सचमुच सेहत का खजाना यदि आपके साथ है, तो दुनिया की कोई दौलत उसकी बराबरी नहीं कर सकती। तभी तो ताउम्र स्वस्थ रहने के लिए हर आदमी कवायद करता है। स्वस्थ रहने के लिए संतुलित और शुद्ध भोजन अत्यंत आवश्यक है। आज हम आपको ऐसा ही तरीका बताते हैं, जिससे आपको स्वस्थ रहने में मदद मिल सकती है। ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं। किशमिश तो जानते ही हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि किशमिश का पानी सेहत के लिए कितना लाभकारी होता है…
कब्ज से राहत
हर दिन सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीने से कब्ज, एसिडिटी और थकान से राहत मिलती है। आपमें दिन भर उत्साह बना रहता है।
मेंटेन करता है कोलेस्ट्रॉल लेवल
किशमिश का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल नॉर्मल हो जाता है। यह शरीर में ट्राईग्लिसेराइड्स के स्तर को कम करने में मददगार करता है, जो शरीर में फैट पहुंचाकर उसे जमा करता है।
मिटाता है झुर्रियां
किशमिश के कई तरह के मिनरल और विटामिन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें फ्लेवेनॉइड्स एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है जो त्वचा पर होने वाली झुर्रियों को तेजी से कम करने में सहायक है।
मजबूत होता है हाजमा
कब्ज या पाचन संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए किशमिश का पानी बेहद लाभदायक है और इसे पीने से पाचन तंत्र भी ठीक रहता है।
लीवर को करता है मजबूत
किशमिश का पानी पीने से लीवर मजबूत रहता है और यह मेटाबॉलिज्म के स्तर को नियंत्रित करने में भी सहायक है।
रक्त को करता है साफ
किशमिश का पानी खून को साफ करने में भी मदद करता है। यह शरीर को डिटॉक्सिफाई भी करता है।
कैसे बनाएं
किशमिश को साफ पानी में डालकर बीस मिनट तक उबाल लें। इस पानी को रात भर ढंक कर रख दें। सुबह खाली पेट गुनगुना कर पी लें। पानी पीने के आधे घंटे या पैंतालीस मिनट बाद ही नाश्ता करें।
नोट: यह लेख केवल सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए है। किसी भी तरह के रोग-विकार की स्थिति में अपने चिकित्सक की सलाह जरूर लें।
About The Author
बस्ती। अगर आप स्वस्थ हैं तो इस संसार के सबसे सुखी इंसान हैं। सेहत…