कुंभ राशि वालों को मिल सकता है कोई शुभ समाचार, मीन राशि के जातक न लें कोई रिस्क, जानें अन्य राशियों का हाल
राशिफल 15 नवंबर: कुंभ राशि वालों को मिल सकता है कोई शुभ समाचार, मीन राशि के जातक न लें कोई रिस्क, जानें अन्य राशियों का हाल
पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती उत्तर प्रदेश
संपर्क सूत्र नंबर9628203064.8948895542
ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। शुक्र कन्या राशि में हैं। सूर्य, बुध, चंद्रमा तुला राशि में हैं। वृश्चिक में केतु, धनु में गुरु, मकर में शनि और मीन राशि में मंगल गोचर में चल रहे हैं। ग्रहों की स्थिति थोड़ी बेहतर है। बहुत जल्द थोड़ी और बेहतर होगी।
राशिफल-
मेष-जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नए रोजगार की शुरुआत न करें। जो चल रहा है, चलने दें। स्वास्थ्य बेहतर हो गया है। प्रेम मध्यम ही है। व्यापार के दृष्टिकोण से भी मध्यम समय कहा जाएगा। सूर्यदेव को जल दें।
वृषभ-शत्रु परास्त होंगे। आपके विरोधियों की एक नहीं चल पाएगी। स्वास्थ्य मध्यम है। व्यापार और प्रेम सही दिशा में चल रहा है। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। महत्वपूर्ण निर्णयों को अभी टाल कर रखें। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम की स्थिति अभी ठीक नहीं चल रही है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। मां काली की अराधना करते रहें।
कर्क-मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपका स्वास्थ्य भी मध्यम चल रहा है। प्रेम,व्यापार अभी बहुत अच्छी स्थिति में नहीं चल रहा है। थोड़ा बचकर पार करें। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
सिंह-पराक्रम आपका काम करेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। सूर्यदेव को जल दें।
कन्या-कुटुम्बीजनों से न उलझें। कुटुम्बीजनों की ओर से थोड़ा निगेटिव समाचार मिल सकता है। नेत्र या मुख विकार से परेशानी हो सकती है। धन का आवक बना रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम ठीक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से मध्यम से बेहतर की ओर जाएंगे। सूर्यदेव को जल दें।
तुला-थोड़ी नकारात्मक उर्जा का संचार रहेगा। थोड़ा लो फील करेंगे। बाकी स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम अच्छा, व्यापारिक दृष्टिकोण से रुक-रुक कर आगे चलते रहेंगे। मां काली की अराधना करते रहें।
वृश्चिक-मन चिंतित रहेगा। शासन सत्ता पक्ष से चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर लेकिन नेत्र विकार, सिरदर्द या पार्टनरशिप में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। प्रेम और व्यापार ठीक है। सूर्यदेव को जल देते रहें।
धनु-आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। थोड़ा विवादास्पद समाचार की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर हो गई है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
मकर-शासन सत्ता पक्ष का सहयोग रहेगा। थोड़े किंतु-परंतु के साथ आपको अच्छे समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम मध्यम है। व्यापार करीब-करीब ठीक ठाक रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।
कुंभ-भाग्यवश कोई शुभ समाचार मिल सकता है लेकिन सम्मान के प्रति सचेत रहें। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा है। सफेद वस्तु का दान करें।
मीन-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य ठीक है। लेकिन किसी तरह का कोई रिस्क न लें। व्यापार अच्छा है। प्रेम की स्थिति अच्छी चल रही है। बजरंग बली की शरण में बने रहें। लाल वस्तु पास रखें।
?श्री गणेशाय नम:?
? दैनिक पंचांग ?
☀ 15 – Nov – 2020
☀ बस्ती उत्तर प्रदेश
☀ पंचांग
? तिथि अमावस्या 10:39:32
? नक्षत्र विशाखा 17:16:57
? करण :
नाग 10:39:32
किन्स्तुघ्ना 20:52:23
? पक्ष कृष्ण
? योग शोभन 23:05:46
? वार रविवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
? सूर्योदय 06:44:05
? चन्द्रोदय चन्द्रोदय नहीं
? चन्द्र राशि तुला – 11:59:23 तक
? सूर्यास्त 17:27:15
? चन्द्रास्त 17:42:59
? ऋतु हेमंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
? शक सम्वत 1942 शार्वरी
? कलि सम्वत 5122
? दिन काल 10:43:10
? विक्रम सम्वत 2077
? मास अमांत आश्विन
? मास पूर्णिमांत कार्तिक
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
? अभिजित 11:44:14 – 12:27:06
☀ अशुभ समय
? दुष्टमुहूर्त 16:01:30 – 16:44:23
? कंटक 10:18:28 – 11:01:21
? यमघण्ट 13:09:59 – 13:52:52
? राहु काल 16:06:52 – 17:27:15
? कुलिक 16:01:30 – 16:44:23
? कालवेला या अर्द्धयाम 11:44:14 – 12:27:06
? यमगण्ड 12:05:40 – 13:26:04
? गुलिक काल 14:46:28 – 16:06:52
☀ दिशा शूल
? दिशा शूल पश्चिम
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
? भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
? मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर
पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती उत्तर प्रदेश
About The Author
राशिफल 15 नवंबर: कुंभ राशि वालों को मिल सकता है कोई शुभ समाचार, मीन राशि…