मेष राशि वालों को मिल सकता है कोई शुभ समाचार, मिथुन राशि के जातकों की तय हो सकती है शादी, जानें अन्य राशियों का हाल
जनिए आज का राशिफल हमारे साथ
पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती उत्तर प्रदेश
संपर्क सूत्र नंबर.9628203064.894889554
ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। शुक्र सिंह राशि में हैं। सूर्य और बुध तुला राशि में हैं। वृश्चिक राशि में केतु हैं। गुरु और चंद्रमा धनु राशि में हैं। मकर राशि में शनि हैं। मीन राशि में मंगल और बुध वक्री गति से चल रहे हैं। सूर्य नीच के हैं। एक बहुत ही सुंदर योग का निर्माण हो रहा है। गुरु और चंद्रमा का गजकेशरी योग, जनमानस के लिए बहुत अच्छा योग है। यह शुभता का प्रतीक है। यह कुछ लोगों के लिए विशेषकर बहुत अच्छा फल देता है।
राशिफल-
मेष-भाग्यवश कुछ अच्छे समाचार की प्राप्ति हो सकती है। भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में न उलझें। सूर्यदेव को जल दें। पीली वस्तु पास रखें।
वृषभ-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करने की जरूरत है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेम की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। पीली वस्तु का दान करें।
मिथुन-शादी तय हो सकती है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ चली आ रही परेशानी दूर हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चलेंगे। भगवान विष्णु की अराधना करें।
कर्क-शत्रु भी मित्र बनेंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम, व्यापार चलता रहेगा मध्यम गति से। पीली वस्तु पास रखें। केसर का तिलक लगाएं।
सिंह-विद्यार्थियों, लेखकों, गायकों के लिए उत्तम समय है। बड़ी शुभता दिख रही है। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति दिख रही है। कुछ अच्छे निर्णय हो सकते हैं आपके द्वारा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम की स्थिति अच्छी है। नवप्रेम का आगमन हो सकता है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या-भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी के मामले में अच्छे समाचार की प्राप्ति हो सकती है। घरेलू सुख, भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी। मां के स्वास्थ्य में सुधार मां के साथ समीपता होगी। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।
तुला-घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम सफलता की ओर ले जाएगा। स्वास्थ्य ठीक, प्रेम अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चलते रहेंगे। चने की दाल किसी गरीब को दान करें या किसी मवेशी को खिलाएं।
वृश्चिक-गायन के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों के लिए अच्छा समय है। आभूषण का व्यापार करने वालों,वाणी प्रधान काम करने वालों के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम अच्छा है। भगवान विष्णु की अराधना करते रहें।
धनु-दीर्घायु होंगे। रोग से मुक्ति मिलेगी। जीवन में शुभता आएगी। उर्जा का स्तर बढ़ेगा। जिसकी जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम मध्यम, व्यापार अति उत्तम है। बहुत बढि़या समय चल रहा है आपका।
मकर-यद्यपि की शुभ कार्यों में खर्च होगा लेकिन खर्च की अधिकता से परेशान रहेंगे। पार्टनरशिप में कुछ अच्छे समाचार की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें। गरीबों में पीले कपड़े या पीली वस्तु बांटें ।
कुंभ-शुभ माध्यम से पैसे आएंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। चने की दाल किसी को दान करें। हरी वस्तु पास रखें।
मीन-कोर्ट कचहरी में विजय के संकेत हैं। पैतृक सम्पत्ति में इजाफा हो सकता है। नव व्यावसाय का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम अच्छा, व्यापार अच्छा है। अति उत्तम समय है। भगवान विष्णु की अराधना करें।
About The Author
जनिए आज का राशिफल हमारे साथ पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती उत्तर प्रदेश संपर्क सूत्र…