वृषभ राशि वालों की बनी रहेगी आर्थिक स्थिति मजबूत, सिंह राशि के जातकों के बनेंगे आय के नए साधन, जानें अन्य राशियों का हाल
पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती उत्तर प्रदेश
संपर्क सूत्र नंबर.9628203064.8948895542.7565092000
ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा मिथुन राशि में हैं। शुक्र कन्या राशि में हैं। सूर्य और बुध तुला राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। गुरु धनु राशि में हैं। शनि मकर राशि में हैं। मंगल मीन राशि में हैं। मंगल वक्री हैं। शुक्र और सूर्य नीच के हैं। बाकी ग्रहों की स्थिति ठीक ठाक कही जाएगी। बुध के मार्गी होने से जनमानस में थोड़ा खराब माहौल था। बौद्धिक और आर्थिक समस्या चल रही थी। उसमें थोड़ा सुधार होगा।
राशिफल-
मेष-शारीरिक और प्रेम की स्थिति मध्यम है लेकिन कर्मठ बने रहेंगे। उर्जा का संचार फिर भी रहेगा। यह व्यवसायिक उर्जा होगी। व्यवसायिक स्थिति आपकी अच्छी हो रही है। बस स्वास्थ्य,प्रेम पर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। उलझें नहीं। सूर्यदेव को जल देते रहें। हरी वस्तु का दान करें।
वृषभ-आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बस आपको ध्यान रखना है कि वाणी अनियंत्रित न हो। पूंजी निवेश न करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम की स्थिति बेहतर हो गई है। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
मिथुन-नायक-नायिका की भांति चमकते दिख रहे हैं। जिस चीज की जरूरत है जीवन में उसकी उपलब्धता है। स्वास्थ्य में सुधार है। प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप अच्छे दिखाई दे रहे हैं। पीली वस्तु का दान करते रहें।
कर्क-चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। किसी बात को लेकर मन बहुत परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और व्यापारिक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं दिख रही है। चंद दिनों की बात है। इसके बाद बहुत अच्छी स्थिति आपकी होने जा रही है। बिल्कुल परेशान न हों। भगवान विष्णु की अराधना करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
सिंह-आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होती जा रही है। रुका धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। बस स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और व्यापार अच्छा चल रहा है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या-शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप अच्छे चल रहे हैं। बस गणेश जी की वंदना करें।
तुला-जोखिम से उबर चुके हैं। अच्छी स्थिति होते जा रही है। स्वास्थ्य, प्रेम,व्यापार सब सुधरते जा रहा है। हरी वस्तु पास रखें।
वृश्चिक-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट लग सकती है। स्वास्थ्य में परेशानी हो सकती है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी ठीक चल रहा है लेकिन जोखिम लेने लायक नहीं है। हरी वस्तु का दान करें।
धनु-जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति अच्छी होगी और व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप अच्छे चलेंगे। गणेश जी की वंदना करते रहें।
मकर-विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम में सुधार होगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छे चलेंगे। बस मां काली की शरण में बने रहें। उनकी पूजा करते रहें। सफेद वस्तुओं का दान करें।
कुंभ-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। जो लोग अर्थशास्त्र या एकांट्स,गणित, व्यवसायिक गणित से जुड़े हैं, उनके लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य,प्रेम,व्यापार सब अच्छा चल रहा है। गणेश जी की वंदना करते रहें।
मीन-बस गृहकलह से बचना है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।
?श्री गणेशाय नम:?
? दैनिक पंचांग ?
☀ 05 – Nov – 2020
☀ बस्ती उत्तर प्रदेश
☀ पंचांग
? तिथि पंचमी पूर्ण रात्रि
? नक्षत्र आर्द्रा पूर्ण रात्रि
? करण कौलव 18:01:59
? पक्ष कृष्ण
? योग शिव 06:54:09
? वार गुरूवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
? सूर्योदय 06:36:21
? चन्द्रोदय 21:00:59
? चन्द्र राशि मिथुन
? सूर्यास्त 17:32:46
? चन्द्रास्त 10:35:00
? ऋतु हेमंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
? शक सम्वत 1942 शार्वरी
? कलि सम्वत 5122
? दिन काल 10:56:24
? विक्रम सम्वत 2077
? मास अमांत आश्विन
? मास पूर्णिमांत कार्तिक
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
? अभिजित 11:42:41 – 12:26:27
☀ अशुभ समय
? दुष्टमुहूर्त :
10:15:10 – 10:58:56
14:37:44 – 15:21:30
? कंटक 14:37:44 – 15:21:30
? यमघण्ट 07:20:07 – 08:03:53
? राहु काल 13:26:37 – 14:48:40
? कुलिक 10:15:10 – 10:58:56
? कालवेला या अर्द्धयाम 16:05:15 – 16:49:01
? यमगण्ड 06:36:21 – 07:58:25
? गुलिक काल 09:20:28 – 10:42:31
☀ दिशा शूल
? दिशा शूल दक्षिण
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
? अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद
☀ चन्द्रबल
? मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर
पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती उत्तर प्रदेश
About The Author
पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती उत्तर प्रदेश संपर्क सूत्र नंबर.9628203064.8948895542.7565092000 ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ…