अज्जू हिन्दुस्थानी का निधन बस्ती जिले की अपूर्णीय क्षति – सुमित शुक्ल

कलवारी, बस्ती। हिन्दू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी अज्जू हिंदुस्तानी का लखनऊ में इलाज के दौरान असामयिक निधन पर शनिवार दोपहर गायघाट स्थित झारखण्डेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में कुदरहा के ब्लाक संयोजक सन्तोष शर्मा की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने मौन रहकर मृत आत्मा की शांति हेतु अश्रुपूरित श्रद्धांजलि व्यक्त किया।
भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनीष त्रिपाठी ने कहा कि योगी के हनुमान कहे जाने वाले दिवंगत अज्जू हिन्दुस्थानी काफी मिलनसार व्यक्ति थे और कार्यकर्ताओं का बहुत ख्याल रखते थे। कार्यकर्ताओं में स्व0 विष्णु दत्त ओझा की कुछ हद तक कमी पूरा करने वाले अज्जू हिन्दुस्थानी के निधन से बस्ती जनपद की अपूरणीय क्षति हुई है।
हिन्दू युवा वाहिनी के तहसील संयोजक सुमित शुक्ल ने कहा कि स्व0 विष्णु दत्त ओझा और अज्जू हिन्दुस्थानी के असामयिक निधन से बस्ती जनपद में हिन्दुत्व के एक युग का अन्त हो गया। संगठन तो चलेगा ही किन्तु वर्तमान समय में वह धार किसी कार्यकर्ता में नहीं है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व सेक्टर अध्यक्ष त्रिलोकी दुबे, हिन्दू युवा वाहिनी आई टी सेल कुदरहा के प्रभारी कमलेश आर्या, मीडिया प्रभारी शिवम अग्रहरि, उपाध्यक्ष जितेन्द्र मिश्र, बलराम मद्धेशिया, बजरंगी शर्मा, महामंत्री प्रदीप पाल, सूरज पाल, राहुल सहित अधिकांश कार्यकर्ता मौजूद रहे।
About The Author
कलवारी, बस्ती। हिन्दू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी अज्जू हिंदुस्तानी का लखनऊ में इलाज के…