Basti Ki Beti Alka Tiwari Bani IAS || आईएएस अफसर बन गांव लौटी बेटी, फूल मालाओं से हुआ स्वागत
ias alka tiwari basti up
On

Basti Ki Beti Alka Tiwari Bani IAS || निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कठिन संघर्ष के बलबूते विकास क्षेत्र कुदरहा के बिरतिया गांव निवासी अलका तिवारी (Alka Tiwari Basti IAS) आईएसएस अफसर बनने के बाद आज शुक्रवार को पहली अपने गांव पहुंचीं। आईएसएस अफसर बनने के बाद गांव पहुंचने पर लोगों में काफी खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। लोगों ने अलका तिवारी का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।
अलका के गांव पहुंचने के खुशी में कुदरहा ब्लाक प्रमुख अनिल दूबे (block pramukh kudraha anil dubey) के मौजूदगी में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि बस्ती रेलवे स्टेशन पहुंचे और सैकड़ों की संख्या में लोग बस्ती की बेटी का आने का इंतजार करते रहे। अलका के पहुँचनें पर लोगों ने फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया है। आपको बता दें अलका त्रिपाठी के गांव आने की खबर सुन लोगों में सुबह से ही उत्सुकता बनी हुई थी।
ब्लाक प्रमुख अनिल दूबे ने स्वागत के दौरान कहा कि ग्रामीण अंचल से जुड़ी बस्ती की बेटी अलका तिवारी (ias Alka Tiwari Basti) ने आईएसएस अफसर बनकर पूरे क्षेत्र का ही नहीं बल्कि बस्ती जनपद का नाम रोशन किया है।
इस दौरान मुख्यरूप से पूर्व विधायक रवि सोनकर, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव देव, प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी के साथ ही बड़ी संख्याके स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
About The Author
Related Posts
Latest News
25 Apr 2024 07:12:34
Ojha Alignment Center Basti UP || आपके कार के टायर्स का पूरी तरह से ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी...