बहादुरपुर में जब औचक निरीक्षण करने पहुंचे बीएसए, अधूरी मिली धनराशि व्यय पंजिकाएं
बिना सूचना 4 दिनों से लगातार अनुपस्थित मिली अनुदेशिका
बहादुरपुर, बस्ती। विकास क्षेत्र बहादुरपुर के परिषदीय स्कूलों का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि अधिकांस विद्यालयों को आवंटित धनराशि का व्यय अभिलेखीकरण से संभंधित पंजिकाएं अपूर्ण पाई गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय कनैला में तैनात अनुदेशिका बिना सूचना के विगत 4 दिनों से अनुपस्थित पाई गई। नाराजगी जाहिर करते हुए बीएसए ने सभी अभिलेखों से संबंधित पंजिकाएं पूर्ण करने का निर्देश दिया गया साथ ही अनुपस्थित अनुदेशिका से स्पष्टीकरण तलब करने की बात कही गई है।
मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे बीएसए अनूप कुमार परिषदीय स्कूलों का औचक निरीक्षण करने कम्पोजिट स्कूल कुसौरा पहुंचे जहां कुल नामांकित 193 बच्चों के सापेक्ष 102 उपस्थित मिले। सभी शिक्षक उपस्थित पाए गए। एमडीएम मेनू के अनुसार बन रहा था किन्तु दाल में सब्जी का प्रयोग नही किया गया था। विद्यालय को आवंटित धनराशि का व्यय तथा उसका अभिलेखीकरण नही पाया गया। व्यय की गई धनराशि से संबंधित पंजिकाएं अपूर्ण पाई गईं। प्राथमिक विद्यालय नकहा में कुल नामांकित 60 बच्चों के सापेक्ष महज 31 उपस्थित पाए गए। एमडीएम मेनू के अनुसार बन रहा था लेकिन दाल में सब्जी का प्रयोग नही किया गया था। विद्यालय में पंखे मानक के अनुसार नही लगाए गए हैं। विद्यालय को आवंटित धनराशि का व्यय तथा उसका अभिलेखीकरण नही पाया गया। व्यय धनराशि से संबंधित पंजिकाएं अपूर्ण पाई गईं।
पुनः बीएसए करीब साढ़े नौ बजे उच्च प्राथमिक विद्यालय कनैला पहुंचे जहां कुल नामांकित 134 बच्चों के सापेक्ष 83 बच्चे उपस्थित पाए गए। यहां अनुदेशिका आकांक्षा द्विवेदी विगत 4 दिन से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिली। एमडीएम मेनू के अनुसार बन रहा था लेकिन दाल में सब्जी का प्रयोग नही किया गया था। यहां भी विद्यालय में पंखे मानक के अनुसार नही लगाये गए हैं। विद्यालय को आवंटित धनराशि का व्यय तथा उसका अभिलेखीकरण नही पाया गया। व्यय धनराशि से संबंधित पंजिकाएं अपूर्ण पाई गईं। वहीं प्राथमिक विद्यालय कनैला में कुल नामांकित 90 बच्चो के सापेक्ष 60 बच्चे उपस्थित पाए गए। सभी शिक्षक उपस्थित मिले। एमडीएम मेनू के अनुसार बन रहा था लेकिन दाल में सब्जी का प्रयोग नही किया गया था। यहां भी विद्यालय में पंखे मानक के अनुसार नही लगे मिले। विद्यालय को आवंटित धनराशि का व्यय तथा उसका अभिलेखीकरण नही पाया गया। प्राथमिक विद्यालय कनैला में भी व्यय धनराशि से संबंधित पंजिकाएं अपूर्ण पाई गई है।
मामले में बीएसए अनूप कुमार ने बताया कि अधूरे अभिलेखों को लेकर सम्बंधित को चेतावनी दी गई है। विगत 4 दिनों से अनुपस्थित चल रही अनुदेशिका से भी स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा।