Congress Candidates List: मनोज तिवारी के खिलाफ कन्हैया कुमार चुनाव मैदान में, कांग्रेस ने 10 सीटों पर और उतारे उम्मीदवार

loksabha election 2024, Congress Candidates List: 

Congress Candidates List: मनोज तिवारी के खिलाफ कन्हैया कुमार चुनाव मैदान में, कांग्रेस ने 10 सीटों पर और उतारे उम्मीदवार

loksabha election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 10 नामों की 13वीं सूची आज यानी रविवार जारी कर दी है। जिसके अनुसार लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कब उत्तर पूर्वी दिल्ली से इस बार मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव मैदान में कन्हैया कुमार Kanhaiya Kumar को उतार दिया है। ऐसे में अब मनोज तिवारी Manoj Tiwari व कन्हैया कुमार Kanhaiya Kumar उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से आमने सामने होंगे। कांग्रेस ने 13 वीं लिस्ट में कुल 10 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। जिसके अनुसार दिल्ली की चांदनी चौक की सीट से जेपी अग्रवाल, उत्तर पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार Kanhaiya Kumar व उत्तर पश्चिम दिल्ली से उदित राज को प्रत्याशी बनाया है। 

इसके अलावा कांग्रेस ने पंजाब की 6 सीटों पर भी अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। पंजाब की अमृतसर सीट से गुरजीत सिंह औजला, जालंधर से पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, फतेहगढ़ साहिब से अमर सिंह, भटिंडा से जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू, संगरूर की सीट पर सुखपाल सिंह खैरा और पटियाला से डॉ. धर्मवीर गांधी को टिकट देते हुए कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की इलाहाबाद सीट पर उज्ज्वल रेवती रमन सिंह पर कांग्रेस ने भरोसा जताया है। 

आपको बता दें कि बेगूसराय की सीट वामदलों के खाते में जाने के बाद से ही चर्चा बढ़ गई थी कि कन्हैया कुमार Kanhaiya Kumar को अब दिल्ली की किसी सीट से उतारा जाएगा। उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी पहले से भी सांसद हैं। वहीं दिल्ली की सात सीटों की अगर बात करें तो इस बार सिर्फ इसी सीट पर भाजपा अपने उम्मीदवार को रिपीट किया है। ऐसे में यह सीट इंडिया गठबंधन के लिए भी अहम मानी।जा रही है। बता दें कि कन्हैया कुमार Kanhaiya Kumar 2019 में बेगूसराय की सीट से भाकपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़े थे लेकिन उन्हें हार नसीब हुई थी। हालांकि कांग्रेस ने इस बार कन्हैया कुमार Kanhaiya Kumar पर भरोसा जताया है और मनोज तिवारी Manoj Tiwari व कन्हैया कुमार को आमने सामने कर दिया है।    

About The Author

Google News

Latest News

Ojha Alignment Center Basti UP || कार के टायर्स को कब कराएं व्हील एलाइनमेंट और रखें सेफ, आएं ओझा एलाइनमेंट सेंटर Ojha Alignment Center Basti UP || कार के टायर्स को कब कराएं व्हील एलाइनमेंट और रखें सेफ, आएं ओझा एलाइनमेंट सेंटर
Ojha Alignment Center Basti UP || आपके कार के टायर्स का पूरी तरह से ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी...
HDFC Kishor Mudra Loan 2024 || अब घर बैठे पाए 10 लाख तक का लोन || HDFC बैंक की यह योजना है सबसे बेहतर
Vande Bharat Train|| Bhartiya Railway || अब सफर को और आरामदायक बनाएगा रेलवे का यह नया अपडेट, आप भी जानें
Cibil Score Kaise Badhaye: पर्सनल लोन Personal Loan के लिए कितना सिबिल स्कोर जरूरी?
UP Weather: UP के इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम, झमाझम बारिश, आंधी तूफान व ओले का भी अलर्ट
Vivo Phone का नया धमाका, अब आ रहा दमदार फीचर्स के साथ Vivo Y38 5G स्मार्टफोन
Shikshamitra News: यहां बीएसए नें शिक्षामित्र की सेवा सामाप्ति का दिया निर्देश, वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान