Agauna Kalwari Basti News || आचार्य रामचन्द्र शुक्ल बालिका इण्टर कालेज में बेहतर प्रदर्शन पर छात्राओं को किया गया सम्मानित

Agauna Kalwari Basti News || आचार्य रामचन्द्र शुक्ल बालिका इण्टर कालेज में बेहतर प्रदर्शन पर छात्राओं को किया गया सम्मानित

Agauna Kalwari Basti News || ऐतिहासिक रामजानकी मार्ग स्थित आचार्य रामचन्द्र शुक्ल बालिका इण्टर कालेज अगौना (Acharya Ramchandra Shukla Girls Inter College Agauna) की छात्राओं ने दमदार प्रदर्शन कर क्षेत्र में विद्यालय और अभिभावकों का मान सम्मान बढ़ाया है। विद्यालय की प्रधानाचार्या नन्दिनी मिश्रा व प्रधानाध्यापिका प्रमिला सिंह ने सम्मान समारोह का आयोजन कर उदीयमान प्रतिभाओं का मुंह मीठा कराते हुए उनका माल्यार्पण कर उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के प्रबन्धक डॉ कृष्ण प्रसाद मिश्र ने टापर छात्राओं को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। हाई स्कूल में 80% अंक के साथ वन्दना तिवारी ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 78% अंक के साथ मनिका यादव ने दूसरा और 76% अंक के साथ सुनीता सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में 85% अंक के साथ नेहा ने विद्यालय में प्रथम स्थान, 79% अंक के साथ अंजली ने द्वितीय स्थान व 76% अंक के साथ सरवर जहाँ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के प्रबन्धक डॉ के पी मिश्र ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों को उज्ज्वल भविष्य हेतु प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ प्रत्येक परीक्षा में सफलता हेतु विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थिति और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। पूरी तत्परता के साथ शिक्षा ग्रहण करने वाली  छात्राएं अपने मेहनत के बल पर देश समाज का नाम रोशन करते हुए अच्छे पदों पर आसीन होकर अपने अभिभावकों और विद्यालय को गौरवान्वित कर रही हैं। जो बच्चे किसी कारण से इस वर्ष अच्छा प्रदर्शन नही कर सके उन्हें अगली कक्षा की परीक्षा हेतु दूने उत्साह से तैयारी करना चाहिए।

विद्यालय की प्रधानाचार्या नन्दिनी मिश्रा ने कहा कि विद्यालय की शत प्रतिशत छात्राओं ने सफलता अर्जित किया है। यह विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने सभी सफल छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं ने कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन व कड़ी मेहनत के चलते अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिल सका है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षक अनीता गुप्ता, सपना पाण्डेय, पूनम मिश्रा, सुशीला पाण्डेय, प्रतिभा, कौशिल्या, किरन, इन्द्रावती, पतरु सिंह, यज्ञदेव पाण्डेय, महेंद्र कुमार, सुभाष चौधरी, मुन्नी लाल के अलावा तमाम छात्राएं मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें: Breaking News Basti Up || बस्ती की राजनीति में कयासों पर लगा विराम, पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह बीजेपी में शामिल

About The Author

Google News

Latest News

Ojha Alignment Center Basti UP || कार के टायर्स को कब कराएं व्हील एलाइनमेंट और रखें सेफ, आएं ओझा एलाइनमेंट सेंटर Ojha Alignment Center Basti UP || कार के टायर्स को कब कराएं व्हील एलाइनमेंट और रखें सेफ, आएं ओझा एलाइनमेंट सेंटर
Ojha Alignment Center Basti UP || आपके कार के टायर्स का पूरी तरह से ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी...
HDFC Kishor Mudra Loan 2024 || अब घर बैठे पाए 10 लाख तक का लोन || HDFC बैंक की यह योजना है सबसे बेहतर
Vande Bharat Train|| Bhartiya Railway || अब सफर को और आरामदायक बनाएगा रेलवे का यह नया अपडेट, आप भी जानें
Cibil Score Kaise Badhaye: पर्सनल लोन Personal Loan के लिए कितना सिबिल स्कोर जरूरी?
UP Weather: UP के इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम, झमाझम बारिश, आंधी तूफान व ओले का भी अलर्ट
Vivo Phone का नया धमाका, अब आ रहा दमदार फीचर्स के साथ Vivo Y38 5G स्मार्टफोन
Shikshamitra News: यहां बीएसए नें शिक्षामित्र की सेवा सामाप्ति का दिया निर्देश, वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान