मानवता की मिसाल: भाजपा नेता ने बेसहारा बुजुर्ग महिला का कराया अंतिम संस्कार || बस्ती में लोग बोल पड़े नेता हो तो आलोक पाण्डेय जैसा
बस्ती, यूपी। किसी बेसहारा का सहारा बनकर जरूरत के समय उसकी सेवा करने से बड़ा पुण्य का काम कोई नहीं। यह पुण्य और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बस्ती जिले में एक युवा भाजपा नेता नें पहले तो कोविड काल से ही एक बेसहारा बुजुर्ग महिला को भोजन वस्त्र आदि की व्यवस्था करते हुए देखभाल किया और अब उसकी मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार भी करवाया है। ऐसे में अब उस भाजपा नेता के इस नेक कार्य की सराहना पूरे जनपद में हो रही है।
दरअसल बस्ती जिले में शिव हर्ष किसान पीजी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रहे युवा भाजपा नेता आलोक पाण्डेय ने मानवता की मिसाल पेश की है। हुआ यूं कि जिले के अमहट घाट पर स्थित नगर पालिका के चूंगी घर में रहने वाली असहाय बुजुर्ग महिला जो कि कोविड काल से ही रहती थी। श्रीपाण्डेय समय समय पर महिला के भोजन, वस्त्र आदि की व्यवस्था करते हुए देखभाल करते थे। अब असहाय महिला की मृत्यु होने पर आलोक पाण्डेय ने अंतिम संस्कार करवाया और आगामी 16 मई को ब्रह्मभोज भी करेंगे। ऐसे में आलोक पाण्डेय द्वारा किये गए इस नेक कार्य की अब हर तरफ प्रसंसा हो रही है। लोग युवा भाजपा नेता आलोक पाण्डेय के इस कार्यों की सराहना करते नजर आ रहे हैं।
भाजपा नेता आलोक पाण्डेय ने कहा कि अंतिम संस्कार के बिना मोक्ष की प्राप्ति नहीं होती है। यही कारण है कि जब भी किसी की मृत्यु होती है, तो विधि-विधान के साथ परिजन उसका अंतिम संस्कार करते हैं। लेकिन कुछ लोगों को उनके परिजन के हाथों अंतिम संस्कार भी नसीब नहीं हो पाता है। कहा कि ऐसे लोगों का सहयोग करना ही सच्ची मानव सेवा है।