Ayodhya Ram Mandir: रामनवमी पर अयोध्या में उमड़ी आस्था, श्रीराम जन्मोत्सव होगा विशेष

Ayodhya Ram Mandir: रामनवमी पर अयोध्या में उमड़ी आस्था, श्रीराम जन्मोत्सव होगा विशेष

Ram Mandir Ayodhya || लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में प्रभु श्री राम का मंदिर बना और हिन्दू धर्म के लोगों का वर्षों से जो सपना था वह पूरा हुआ। अयोध्या में नव्य, दिव्य और भव्य मंदिर में प्रभु श्रीराम के बिराजमान होने के बाद पहली बार रामनवमी मनाई जा रही है। अवध नगरी में हर तरफ रामनवमी की धूम है। समूचे देश के कोने-कोने से लाखों की संख्या में श्रद्धालु श्री रामनवमी (Shri Ram Navmi Ayodhya) पर अयोध्या पहुंच रहे हैं और इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रभु श्रीराम के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। वहीं अयोध्या में बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। प्रशासन की तरफ से सुविधा को लेकर खास व्यवस्था की गई है। समूचे श्रीराम मंदिर (Shri Ram Mandir Ayodhya) को फूलों से सजाया गया है और श्रद्धालुओं के दर्शन का समय भी बढ़ा दिया गया है। हालांकि आज सबकी नजर अयोध्या में होने वाले सूर्य तिलक पर बनी हुई है। आज दोपहर में करीब 12 बजकर 16 मिनट पर सूर्य तिलक कार्यक्रम होगा जो कि करीब चार मिनट तक रहेगा।

IMG_20240417_080907

आपको बता दें प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव श्रीराम नगरी अयोध्या (Ram Nagri Ayodhya) में आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। राम जन्मभूमि परिसर को पूरी तरह फूलों से सजाया गया है। मंदिर परिसर में खूबसूरत लाइटिंग लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा का भी खास ध्यान रखा गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रतिदिन के मुकाबले रामनवमी के अवसर पर अधिक संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए श्रीराम नगरी अयोध्या पहुंचेंगे। रामलला के जन्मोत्सव पर सूर्यदेव प्रभु श्रीराम का तिलक करेंगे।

IMG_20240417_080919

यह भी पढ़ें: UP Weather News Lucknow || यूपी के इन जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी

वहीं राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में जन्मोत्सव को लेकर तैयारी पूरी हो गई है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए हैं। कई स्थानों पर बैरियर लगाकर श्रद्धालुओं को कतार में दर्शन कराए जाने की व्यवस्था की गई है। अयोध्या के अंदर दो पहिया व चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं मंदिर पर दर्शन का समय बढ़ाकर 19 घंटे कर दिया गया है। श्रीराम जन्मोत्सव का भव्य दिव्य कार्यक्रम के प्रसारण को लेकर प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में लगभग सौ बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर किया जाएगा साथ ही सोशल मीडिया पर भी इस अद्भुत क्षण का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: New Maruti Suzuki WagonR || शानदार माइलेज और फीचर्स के साथ धूम मचाने आ गई मारुति की यह कार || खासियत जान आप भी हो जाएंगे दीवाने

About The Author

Google News

Latest News

Ojha Alignment Center Basti UP || कार के टायर्स को कब कराएं व्हील एलाइनमेंट और रखें सेफ, आएं ओझा एलाइनमेंट सेंटर Ojha Alignment Center Basti UP || कार के टायर्स को कब कराएं व्हील एलाइनमेंट और रखें सेफ, आएं ओझा एलाइनमेंट सेंटर
Ojha Alignment Center Basti UP || आपके कार के टायर्स का पूरी तरह से ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी...
HDFC Kishor Mudra Loan 2024 || अब घर बैठे पाए 10 लाख तक का लोन || HDFC बैंक की यह योजना है सबसे बेहतर
Vande Bharat Train|| Bhartiya Railway || अब सफर को और आरामदायक बनाएगा रेलवे का यह नया अपडेट, आप भी जानें
Cibil Score Kaise Badhaye: पर्सनल लोन Personal Loan के लिए कितना सिबिल स्कोर जरूरी?
UP Weather: UP के इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम, झमाझम बारिश, आंधी तूफान व ओले का भी अलर्ट
Vivo Phone का नया धमाका, अब आ रहा दमदार फीचर्स के साथ Vivo Y38 5G स्मार्टफोन
Shikshamitra News: यहां बीएसए नें शिक्षामित्र की सेवा सामाप्ति का दिया निर्देश, वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान