भोयर में डॉ. भीमराव अंबेडकर Dr Bhimrav Ambedkar की जयंती पर विचार गोष्ठी व मेले का हुआ आयोजन
कलवारी, बस्ती। जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के बुद्ध बिहार भोयर में रविवार को डॉ भीमराव अम्बेडकर की 133 वीं जयंती सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। मौजूद लोगों ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यापर्ण एवं पुष्प अर्पित करके नमन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शशिकांत गौतम ने महात्मा बुद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके पूर्व दर्जनों गांव से लोग ट्रैक्टर ट्राली, बाइक रैली व अन्य संसाधनों से मेले में पहुंचकर हिस्सा लिया। बाबा साहब का सपना था कि हम अपने बच्चों को शिक्षित कर आगे बढ़ाएं जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके। लोग डीजे की धुन पर बाबा साहब के गीतों थिरकते हुए पहुंचे।
मुख्य अतिथि शशिकांत गौतम ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर भारतीय संविधान के निर्माता, आधुनिक भारत के शिल्पकार एवं शोषितों वंचितों व महिलाओं के मुक्तिदाता, ज्ञान के प्रतीक, विश्व रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन करते है। डॉ. भीमराव अम्बेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलकर सभी को शिक्षित करने में मदद करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. विनोद कुमार ने कहा डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान लागू करके लोगों को अधिकार दिया। हम सभी को अपने बच्चों को जरूर पढ़ना चाहिए और अपने अधिकार के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में डॉ भीमराव अंबेडकर से जुड़ी तमाम गीतों को सुना कर लोगों का मन मोह लिया। संचालन राजेश पासवान ने किया।
इस मौके पर अजय कुमार, राम सजीवन, आरएल बौद्ध, रामचेत निराला, दीपनारायण चौधरी, विष्णु सक्सेना, अनिल भारती, गामा कन्नौजिया, तारकनाथ सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।